{"_id":"619401e2b0a7ca7ceb447ea9","slug":"jalaun-news-orai-news-knp664400310","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष व्यापारियों ने लगाया समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष व्यापारियों ने लगाया समस्याओं का अंबार
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक करते व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग व अन्य
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में आए व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग बैठक की अव्यवस्थाओं से काफी नाराज रहे। व्यापारी नेताओं का कहना है कि न तो अध्यक्ष का ठीक से स्वागत ही किया गया और न ही व्यापारियों की समस्याओं को निपटाने वाले अधिकारी ही बैठक में मौजूद रहे। जिस पर बोर्ड अध्यक्ष ने खासी नाराजगी जताते हुए उनकी शिकायत जिम्मेदारों से करने की बात कही।
बता दें कि मंगलवार को व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष को विकास भवन में व्यापार बंधु की बैठक में भाग लेना था। जैसे ही वे विकास भवन पहुंचे तो बिना किसी स्वागत सत्कार के सीधे बैठक ही शुरू कर दी गई। इस दौरान व्यापारी नेता व पालिक अध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने प्रशासन द्वारा अध्यक्ष के स्वागत न करने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान व्यापारियों ने बिजली, पानी, सड़क संबधित समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व व्यापारियों से पिछली बैठक के कार्रवाई के विषय में पूछा, जिस पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पिछली बैठक में व्यापारियों द्वारा मौनी मंदिर से राठ रोड की निर्माणाधीन सड़क ठीक कराने की मांग की गई थी, इसके लिए ठेकेदार को जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान कई अधिकारी गैर हाजिर रहे। जिस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए, कहा कि सभी गैर हाजिर कर्मचारियों की सूची बनाकर दी जाए, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके।