फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news

स्टार्टर खराब होने से पहाड़गांव की पानी सप्लाई हफ्ते भर से ठप

Tue, 10 Aug 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
jalaun news
फुंका स्टार्टर - फोटो : ORAI
पहाड़गांव। स्टार्टर खराब होने से पहाड़गांव की जलापूर्ति पिछले एक सप्ताह से बाधित है। इससे पेयजल की भीषण समस्या से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। गांववाले किसी तरह गांव के बाहर लगे हैंडपंपों से पानी की जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पहाड़गांव में जलापूर्ति के लिए दो ओवरहैंड टैंक हैं लेकिन नंबर एक टैंक से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती है। सिर्फ नंबर दो टैंक से ही गांव में पानी की आपूर्ति की जाती है। विगत एक सप्ताह से नंबर दो टैंक का स्टार्टर फुंका पड़ा है और तभी से पानी की आपूर्ति बंद है। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। गांव के बाहर लगे सरकारी हैंडपंपों से पीने का पानी साइकिल, बाइक, हाथ ठेला और ट्रैक्टरों से ढोकर लाना पड़ रहा है। इससेे जल संस्थान के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बता दें कि सात हजार की आबादी वाले इस गांव में सरकारी व निजी हैंडपंपों की संख्या सैकड़ा भर से ज्यादा है लेकिन अधिकांश हैंडपंप खारा पानी देते हैं।
विज्ञापन

गांव के कपिल पालीवाल, राधेश्याम, प्रधान कपिलदेव राजपूत, हरगोविंद, रवींद्र दुबे, विजय किशोर दाऊ, घनश्याम भगत, मिथलेश राजपूत, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम गुप्ता, रमाकांत कोटेदार आदि ग्रामीणों ने अधिकारियों से अविलंब पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई जल संस्थान का कहना है कि स्टार्टर में ज्यादा खराबी है, ठीक होने में दो-तीन दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed