फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Accident Bike collides with stray animal farmer returning home dies body sent for post mortem

जालौन हादसा: आवारा पशु से टकराई बाइक, घर लौट रहे किसान की मौत, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल

Sun, 30 Aug 2026 11:02 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 30 Aug 2026 11:02 AM IST
सार

Jalaun News: माधौगढ़ कस्बे में एक किसान शनिवार देर रात गोहन से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। सहबाजपुर के पास अचानक सड़क पर आवारा पशु आ जाने से उनकी बाइक उससे टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Jalaun Accident Bike collides with stray animal farmer returning home dies body sent for post mortem
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले के माधौगढ़ कस्बे में शनिवार देर रात सड़क पर अचानक आए आवारा पशु से बाइक टकराने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के रहावली निवासी किसान पिंटू सिंह सेंगर (38) शनिवार रात बाइक से गोहन आए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। सहबाजपुर के पास अचानक सड़क पर आवारा पशु आ गया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी ज्योति, पुत्री रानी और पुत्र देव सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। गोहन थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पिंटू खेती-किसानी करते थे। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed