फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jalaun news,carona,orai

कोरोना से दस और की मौत 113 संक्रमित

Tue, 27 Apr 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
jalaun news,carona,orai
उरई। कोरोना की दूसरी लहर अब कहर बरपा रही है। हालत यह है कि मृतकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। संक्रमितों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से दस लोगों की मौत हो गई। यह अब तक एक दिन में सर्वाधिक मौतें हैं। मृतकों में बिहार के पूर्व डीजीपी का भतीजा भी शामिल है। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 99 पहुंच गई है जबकि 113 नए केस सामने आए हैं। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या अब 6654 हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी की गई सूची के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से कुल दस मौतें हुई है। इनमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। अब तक 3,59,914 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 6654 संक्रमित हुए हैं तो 5002 ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल 1553 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 117 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। 854 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि मंगलवार को ट्रूनेट जांच में 13 और एंटीजन जांच में 87 पॉजिटिव केस आए है। जहां भी केस मिले है, उन इलाकों को सैनिटाइज करने के साथ ही संक्रमितों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि संक्रमित जिस तेजी से बढ़ रहे है, ऐसे में सभी को जांच कराने की जरूरत है। बाहरी शहरों से आए लोग अपनी जांच जरूर कराए। मास्क पहनकर रखे। हाथ धोते रहे और सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने वैक्सीन लगवाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed