{"_id":"631e2cf4c1654c4a8f175ca8","slug":"jalaun-death-of-a-private-sweeper-due-to-drowning-in-the-river-orai-news-knp7176251168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन : नदी में में डूबने से प्राइवेट सफाईकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन : नदी में में डूबने से प्राइवेट सफाईकर्मी की मौत
विज्ञापन
कालपी। यमुना पुल पर बैठा प्राइवेट सफाई कर्मी संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने नदी से उसका शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी से परिजन बदहवास हैं।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजघाट निवासी अमित (29) शनिवार की दोपहर झांसी कानपुर हाईवे स्थित यमुमा पुल की रेलिंग पर बैठा था। तभी अचानक वह नदी में गिर गया और डूब गया।
कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब तक गोताखोर नदी में उतरे, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत से पिता रज्जन सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।