फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jai Shree Ram's Jayakare in procession

शोभायात्रा में लगे जय श्रीराम के जयकारे

Sun, 24 Jan 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jai Shree Ram's Jayakare in procession
शोभायात्रा के दौरान बच्चों की झांकी। - फोटो : ORAI
उरई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन-जन के नायक हैं। उन्होंने जनसमूह को एकत्रित करके बुराई का अंत किया और रामराज्य का परचम लहराया। यह उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक यशवीर जी ने व्यक्त किए। वह जनता इंटर कालेज में श्रीराम शोभायात्रा के समापन समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे। शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। विभिन्न स्कूलों की झांकी भी शोभायात्रा में थी। इसमें बच्चे देवी-देवताओं व भारत माता की वेशभूषा में थे।
विज्ञापन

रविवार को शोभायात्रा की शुरुआत जनता इंटर कालेज से हुई। डीवी कालेज तिराहे से इलाहाबाद बैंक होते हुए घंटाघर तक शोभायात्रा पहुंची। दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके बाद राठ रोड, रामचरन मार्केट, शहीद भगत सिंह चौराहा, आंबेडकर चौराहा से राजेंद्रनगर बंबी रोड होकर टाउनहाल से स्टेशन रोड, राठ रोड, मौनी बाबा मंदिर होते हुए वापस जनता इंटर कालेज में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा के रास्ते में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान प्रशासन भी मुस्तैद रहा। यात्रा में विहिप जिलाध्यक्ष डॉ भास्कर अवस्थी, नगर संयोजक अजय इटौरिया, विभाग कार्यवाह ओमनारायण, जिला कार्यवाह अनिल, ओमकार ठाकुर, मोनू पंडित, बलवीर सिंह, रामदास, ब्रह्मानंद खरे, रेखा वर्मा, अनीता गुप्ता, सारिका तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, नागेंद्र गुप्ता, डॉ अखंड प्रताप, सुमित प्रताप, रामजी सेंगर, नितीश वर्मा, प्रदीप चौहान, पुष्पेंद्र सेंगर, सीता खरे, जया, दीपमाला, डॉ अलका नायक, गरिमा पाठक, विनियम, अभय दुबे, दिलीप दुबे, अंकित रावत, नगर प्रचारक रवींद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed