{"_id":"59496e274f1c1b1c7b8b45b5","slug":"items-provided-to-poor-for-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के लिए गरीबों को दी सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के लिए गरीबों को दी सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
गरीबों को राशन सामग्री बांटते संगठन के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
उरई। आल इंडिया मजलिसें इत्तेहादुल मुस्लिमीन कमेटी के तत्वावधान में ईद त्योहार पर गरीबों में खुशियां बांटने के उद्देश्य से राशन सामग्री का वितरण कैंप लगाकर किया गया। इसमें 101 गरीब विधवा हिंदू-मुस्लिम महिलाओं को चिह्नित कर राशन सामग्री दी गई।
विज्ञापन
कमेटी के तत्वावधान में शहर के बजरिया में कैंप लगाकर ईद के त्योहार पर गरीबों को आटा, चावल, रिफाइंड, डालडा घी, सेंवई, मेवा आदि राशन सामग्री दी गई। अध्यक्ष मुहम्मद आरिफ खान ने कहा कि ईद, दीपावली जैसे त्योहार अमन और भाईचारा के प्रतीक है। त्योहार के मौके पर गरीबों व कमजोर लोगाेें की मदद जरूर करना चाहिए। इससे इन गरीबों को भी त्योहारों की खुशियां नसीब हो सके। उन्होंने 101 विधवा महिलाओं को राशन सामग्री दी और ईद की मुबारकबाद दी। शिविर में शमशाद मंसूरी, जावेद अंसारी, कलाम, रफीक अहमद, माजिद खान, मतलूब चंदेल ने सहयोग किया। वहीं, गुड्डी देवी, लडे़ती देवी, आबदा, रामकली, सायरा बानो, कमरुन निसा, रजिया बानो, असगरी, रानी देवी ने राशन प्राप्त किया।
विज्ञापन