फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Irrigation of farmers' fields from Jal Nigam's tube well

Jalaun News: जल निगम के नलकूप से किसानों के खेतों की हो रही सिंचाई

Wed, 18 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Irrigation of farmers' fields from Jal Nigam's tube well
उरई। पेयजल आपूर्ति के लिए बनी पानी की टंकी से मंडी के पीछे के खेतों में फसलों की सिंचाई की जा रही है। आरोप है कि पंप ऑपरेटर ने बाउंड्रीवाल तोड़कर खेतों की ओर पाइप डाल रखा है। देर रात से सुबह तक फसलों को पानी दिया जाता है। इससे ऑपरेटर और जेई मोटी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर 20 इंद्रानगर में पेयजल आपूर्ति के लिए गल्ला मंडी में पानी की टंकी बनी है। मोहल्ले के रामरतन, कोमल देवी, जलेन, ब्रजेंद्र ने आरोप लगाया कि नलकूप ऑपरेटर और जल निगम के जेई की मिली भगत से कुछ दिनों से टंकी के पानी से फसलों की सिंचाई कराई जा रही है। किसानों को पानी देने के लिए नलकूप परिसर बाउंड्रीवॉल तोड़ दी गई है। इससे घरों की जलापूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

रामरतन, कोमल देवी, जलेन, ब्रजेद्र, जंग बहादुर, डालचंद्र आदि ने बताया कि घरों में पानी न पहुंचे पर पंप पर गए थे। ऑपरेटर ने एक पाइप पीछे खेतों में निकाल दिया है। इसी पाइप से रात में खेतों को पानी दिया जाता है। पानी देने के एवज में किसानों ने प्रति बीघे 500 रुपये लिए जा रहे हैं। रात में आठ बजे के बाद नलकूप शुरू कर दिया जाता है। सुबह तक फसलों की सिंचाई होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता जल निगम अनिल कुमार का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। जांच कराएंगे, अगर शिकायत सही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed