फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Investigation of disturbances on BRC

बीआरसी पर अव्यवस्थाओं की जांच करने पहुंचे डायट प्राचार्य

Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Investigation of disturbances on BRC
कदौरा। बवीना बीआरसी केंद्र पर चल रहा निपुण भारत प्रशिक्षण लगातार विवादों में बना हुआ है। अधिकारियों की लाख कोशिशों के बाद भी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को लंच पैकेट न देने पर परासन गांव के मोहरदेवी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षक ने बीएसए से शिकायत की थी। बीएसए ने डायट प्राचार्य रविंद्र सिंह से अव्यवस्थाओं की जांच कराई है।
विज्ञापन

बीएसए के निर्देश पर बुधवार को जांच करने पहुंची टीम ने महिला शिक्षक से बात कर की पूरी जानकारी ली। टीम ने बीआरसी पर चल रहे प्रशिक्षण को लेकर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। रविन्द्र सिंह ने बताया कि लंच पैकेट न देने की बात नहीं हैं। शौचालय गंदा होने की शिकायत थी। डंप पुस्तकों को सत्यापन के बाद विद्यालयों में भेजा जा रहा है। पूरे मामले की रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, महिला शिक्षक के साथ हुई अभद्रता पर शिक्षक संघ में नाराजगी है। ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रपाल, विजय तिवारी, सत्यपाल सिंह, नीरज कुमार ने कहा कि निपुण भारत प्रशिक्षण कार्यक्रम में अव्यवस्थाएं हैं। कोई शिक्षक अगर बीईओ से अपनी समस्याएं बताता है तो उनको भगा दिया जाता है। विद्यालयों में अभी तक पुस्तकें नहीं भेजी गई हैं। बीआरसी केंद्र के जर्जर भवन में पुस्तकें डंप हैं। चेतावनी दी कि अगर सुधार नहीं हुआ तो वह डीएम से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ पर अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की मांग
उरई। बीईओ कदौरा अंकित सिंह की कार्यशैली के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई कदौरा के पदाधिकारियों ने बीएसए सचिन कुमार को शिकायत्री पत्र दिया। इसमें बताया कि ब्लॉक स्तरीय शिक्षक समस्याओं को लेकर बीईओ कदौरा द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई के साथ बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र बबीना में संगठन की सहमति से बुलाई गई थी। आरोप लगाया कि बीईओ ने पदाधिकारियों और शिक्षिकाओं से साथ अभद्रता की।

इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बीईओ पर कार्रवाई की जाए। अन्यथा एक सप्ताह बाद संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। इस दौरान आशीष कुमार, विजय तिवारी, सत्यपाल सिंह, चंद्रपाल, प्रदीप चौहान, इलयास मंसूरी, बृजेश श्रीवास्तव, राकेश मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed