फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Investigation into irregularities could not begin even after three weeks

Jalaun News: तीन सप्ताह बाद भी शुरू नहीं हो सकी अनियमिता की जांच

Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Investigation into irregularities could not begin even after three weeks
जालौन। विकासखंड के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी ने बीडीओ को दिए थे।
विज्ञापन

जांच कराने के आदेश के तीन सप्ताह बाद भी अभी तक जांच नहीं कराई गई है। शिकायतकर्ता ने डीएम से गांव में विकास कार्यों की शीघ्र जांच कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर आदि लगातार शिकायत कर रहे थे कि प्रधान द्वारा गांव में विकास कार्यों के नाम पर गोलमाल किया जा रहा है और अनियमितता की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद ने विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच करने के निर्देश बीडीओ व एडीओ पंचायत को बीती अक्तूबर को दिए थे। ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि डीपीआरओ के लिखित निर्देश के तीन सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक जिम्मेदार जांच करने के लिए गांव नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद भी जिम्मेदार ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जांच नहीं करना चाह रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से विकास कार्यों की जांच कराने व उच्च अधिकारियों के निर्देश का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed