फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Insurance companies are not paying for crop loss

Jalaun News: फसलों के नुकसान का बीमा कंपनियां नहीं कर रही भुगतान

Tue, 21 May 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 21 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Insurance companies are not paying for crop loss
उरई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत मंगलवार को गल्ला मंडी सभागार में सुरेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि विगत दिनों रबी और खरीफ की फसलों के नुकसान के बाद भी बीमा कंपनी द्वारा किसानों को बीमा की राशि का अभी तक कोई भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने अविलंब बीमा राशि के भुगतान की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झुके खंभों के कारण जान व माल की हानि होती है। जर्जर तार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। इसे बदलवाने का जल्द इंतजाम किया जाए। जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह निरंजन ने कहा कि भाकियू का राष्ट्रीय चिंतन शिविर 16 से 18 जून तक हरिद्वार में होगा। इसमें जिले से पदाधिकारी और कार्यकर्ता 15 जून की दोपहर दो बजे उरई रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

ब्रजेश राजपूत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश तालाब सूखे पड़े है, तालाबों को भरने की व्यवस्था की जाए और नहरों का गेज बढ़वाकर तालाबों को भरने का इंतजाम किया जाए। जिन तालाबों को नहरों से नहीं भरा जा सकता है, उन्हें नलकूप चलवाकर भरा जाए। इस दौरान चतुर सिंह पटेल, राजू मलथुआ, चंद्रपाल, ब्रजपाल, हरीशंकर, भगत सिंह, मंगल, बबलू महाराज, राघवेंद्र, महेश, अशोक कुठौंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed