{"_id":"6085a9a68ebc3ee1c00153b9","slug":"instruct-nursing-staff-update-patients-continuously-orai-news-knp625366764","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग स्टाफ को हिदायत, मरीजों का लगातार दें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग स्टाफ को हिदायत, मरीजों का लगातार दें अपडेट
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डी नाथ के नेतृत्व डॉक्टरों की टीम निरीक्षण करती
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोविड वार्डों में भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी के लिए मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ डी नाथ की अगुवाई में टीम ने रविवार को निरीक्षण किया। मरीजों से समस्याएं पूछीं। कई मरीजों ने शिकायत की कि कोई हालचाल लेने नहीं आता है। इस पर प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए नर्सिंग स्टाफ को निर्देशित किया कि ड्यूटी पर समय से उपस्थित होकर मरीजों से बात करें और उनकी समस्याएं पूछी। मरीजों की स्थिति में किस तरह का सुधार हो रहा है, इसकी पूरी जानकारी कंट्रोलरूम को दें। उन्होंने मरीजों को मिलनें वाले पौष्टिक भोजन, पानी आदि की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी भी ली।
रविवार की सुबह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए प्राचार्य की अगुवाई में टीम ने सभी वार्डों, आईसीयू, एचडीयू, होल्डिंग एरिया आदि का निरीक्षण किया गया। मरीजों को मिलनें वाली सुविधाओं के बारे वार्ड 13,14,15,16 एवं वार्ड संख्या 12,13 व 14 में जाकर जानकारी ली। वार्ड नंबर 13 व 14 में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय को विशेष रूप से साफ रखने को कहा।
अधिकांश मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों एवं सुविधाओं का जायजा लिया गया। कुछ मरीजों के पास आक्सीजन सिलिंडर नहीं था, इस पर उन्होंने स्टाफ को निर्देशित कर सभी जरूरतमंद मरीजों के पास सिलिडंर उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण दल में सीएमएस डॉ आरके सिंह, डॉ मनोज वर्मा, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ नूतन अग्रवाल, डॉ जितेंद्र मिश्रा, डॉ शैलेश वर्मा शामिल थे।