{"_id":"654e79a28caa1761ec037584","slug":"install-cctv-inside-and-outside-the-liquor-shop-orai-news-c-224-1-ori1001-6748-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शराब की दुकान के अंदर और बाहर लगाएं सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शराब की दुकान के अंदर और बाहर लगाएं सीसीटीवी
विज्ञापन
कोंच। एसडीएम, सीओ और कोतवाल के साथ आबकारी निरीक्षक ने गुरुवार देर शाम कस्बे की शराब दुकानों का निरीक्षण किया। शराब विक्रेताओं से कहा कि दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगवाएं, जिससे दुकान के बाहर की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके।
त्योहार पर कालाबाजारी रोकने और निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री नहीं होने देने के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर एसडीएम अतुल कुमार, सीओ रामसिंह व कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक की मौजूदगी में आबकारी निरीक्षक शुभम देशबंधु ने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। शराब विक्रेताओं को जरूरी निर्देश दिए। दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर के अलावा अन्य अभिलेखों और प्रपत्रों को देखा, दुकान का स्टॉक चेक किया।उन्होंने पर्याप्त साफ-सफाई के निर्देश भी दिए।
अधिकारियों ने शराब विक्रेताओं से कहा कि निर्धारित समय पर ही दुकान खुले और बंद हो। कीमत से अधिक मूल्य न वसूलें, घोषित बंदी के दौरान शराब की बिक्री कतई न करें। अगर ऐसा पाया जाता है तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।