{"_id":"5f4bf1068ebc3eabed24c903","slug":"information-about-robbery-in-shatabdi-bus-creates-chaos-orai-news-knp5797637138","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी बस में लूट की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी बस में लूट की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में रात 11 बजे हाईवे के जोल्हूपुर मोड़ चौराहे से एक शताब्दी बस परिचालक ने यूपी 112 पर तीन बदमाशों द्वारा बोलेरो गाड़ी लगाकर बस से नब्बे हजार रुपये लूटने की सूचना दी। लूट की सूचना पर पुलिस ने आनन फानन में हाईवे के सभी थानों को अलर्ट कर दिया। सीओ राजीव प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। सवारियों से पूछताछ में लूट की सूचना फर्जी निकली व नब्बे हजार रुपये भी बस में बरामद हो गए। तब सीओ ने बस स्टाफ को कड़ी फटकार लगाइ और बस में 36 की जगह 98 सवारियां सवार होने व लूट की फर्जी सूचना देने पर बस परिचालक पर साठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार रात फतेहपुर के जहानाबाद कस्बे से सूरत, गुजरात जा रही शताब्दी बस के परिचालक सुरेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी रेंढर ने यूपी 112 पर सूचना दी कि जोल्हूपुर हाईवे पर तीन बदमाशों ने बस के आगे बोलेरो लगाकर सवारियों से नब्बे हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर हाईवे के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया व वह खुद पांच मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल की तो सवारियों ने लूट या किसी भी वारदात की घटना से इनकार कर दिया। बताया कि जोल्हूपुर में सवारियां बैठाने को लेकर वाद विवाद हो रहा था। इस पर परिचालक से सख्ती से पूछताछ कर तलाशी ली गई तो नब्बे हजार भी बस में उसी के पास मिल गए।
सीओ ने बताया कि परिचालक की कॉल रिकॉर्डिंग व मौके पर बनाए गए एक वीडियो से भी सच्चाई का खुलासा हो गया, जिसमें वह बस स्टाफ के किसी सदस्य से लूट की सूचना देकर विरोधियों को सबक सिखाने की बात कर रहा है। सीओ ने बताया कि बस में 36 सवारियों का परमिट था, जबकि 98 सवारियां सवार थीं। मौके पर एआरटीओ को बुलाकर बस मालिक पर साठ हजार का जुर्माना ठोका गया है। बस में मध्य प्रदेश व गुजरात की सवारियां होने व रात होने के चलते दूसरी बस न मिलने की वजह से सवारियों के अनुरोध पर बस चालक व परिचालक को मानवीय आधार पर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया है। इस दौरान हाईवे की ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज रवि शंकर मिश्रा मौके पर मौजूद रहे।