फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Increased stature of five CHCs, honored with Rejuvenation Award

Jalaun News: पांच सीएचसी का बढ़ा कद, कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित

Sat, 29 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 29 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Increased stature of five CHCs, honored with Rejuvenation Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। जिले की पांच सीएचसी ने कायाकल्प अवार्ड में सांत्वना पुरस्कार जीता है। सभी अवार्ड विजेता स्वास्थ्य केंद्रों को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें 75 प्रतिशत धनराशि अस्पताल के रखरखाव और 25 फीसदी धनराशि स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा का कहना है कि यह बड़ी उपलब्धि कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से हासिल हुई है।
जनपदीय परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस डॉ अरुण कुमार राजपूत ने बताया कि कदौरा सीएचसी को सबसे ज्यादा 80.71 प्रतिशत अंक मिले है। वह जिले में टॉप पर है। इसके अलावा कोंच सीएचसी, रामपुरा, माधौगढ़, जालौन सीएचसी को सांत्वना पुरस्कार मिला है। इसमें कदौरा, माधौगढ़ और जालौन सीएचसी को लगातार तीसरी बार, कोंच सीएचसी को दूसरी बार यह पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

जबकि रामपुरा को सीएचसी के रूप में पहली बार यह पुरस्कार मिला है। अभी तक रामपुरा को पीएचसी के रूप में पुरस्कार प्राप्त करता रहा है। उन्होंने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना चिकित्सा इकाइयों को साफ-सुथरा रखने, संक्रमण नियंत्रण कार्य को बढ़ावा देने, बायो मेडिकल कचरा निस्तारण की व्यवस्था को ठीक रखने और चिकित्सालय के आसपास चारों तरफ क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रोगी के अधिकार, उत्तरदायित्व और उनकी संतुष्टि वाले कार्यों को बढ़ावा देना है। इन बिंदुओं के अनुसार अंक दिए जाते है। उन्हीं अंकों के आधार पर पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार के लिए न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। कायाकल्प के लिए आंतरिक मूल्यांकन, मंडल स्तरीय मूल्यांकन, राज्य स्तरीय मूल्यांकन किया जाता है। नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस साल आठ में से पांच सीएचसी का कायाकल्प योजना में चयन किया गया है।
सीएचसी अंक मिले
कदौरा सीएचसी-80.71
कोंच सीएचसी-74.71

रामपुरा सीएचसी-72.14
माधौगढ़ सीएचसी-71.43
जालौन सीएचसी-70.71
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed