{"_id":"65ac3137c5a44da9bb095167","slug":"increase-the-scope-of-cctv-to-reduce-accidents-on-railway-tracks-adg-orai-news-c-224-1-ori1001-9933-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के हादसों में कमी लाने के लिए बढ़ाएं सीसीटीवी का दायरा : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के हादसों में कमी लाने के लिए बढ़ाएं सीसीटीवी का दायरा : एडीजी
विज्ञापन
उरई/माधौगढ़। एडीजी आलोक सिंह ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर हादसे होना गंभीर है। इन्हें कम करने के लिए जरूरी है कि सीसीटीवी का दायरा बढ़ाया जाए। दूर तक कैमरे कवर करेंगे तो निगरानी हो सकेगी। इससे आशंका देख फौरन हादसे को रोकने की लिए कोशिश की जा सकेगी।
उन्होंने अयोध्या में आयोजित होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए लखनऊ से मुंबई व लखनऊ की अन्य ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखने को निर्देशित किया। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा के पास मध्यप्रदेश के बॉर्डर पर एसपी और एएसपी के साथ भी एडीजी ने गतिविधियों को परखा और 24 घंटे सक्रियता और सख्ती बरतने को कहा।
रेलवे स्टेशन उरई में उन्होंने पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर बने सीसीटीवी कंट्रोलरूम को देखा। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव से कैमरे के बारे में जानकारी ली। सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रैक के कैमरों को चलवाकर देखा। पार्किंग में खड़ी होने वाली गाड़ियों और ट्रेनों का उरई स्टेशन पर ठहराव के बारे में भी पूछा। ट्रैक के किनारे बसे गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान के फोन नंबर लेकर और हल्का और चौकी इंचार्ज से संपर्क रखने को कहा। ट्रैक के किनारे पेट्रोलपंप बना है तो निगरानी करें, कोई भी व्यक्ति बोतल डिब्बा केन में पेट्रोल न डालें। ट्रेनों की चेकिंग ट्रेन के कोचों को एलटी सेवोटेज सिस्टम के द्वारा ट्रेन के कोचों अंदर और नीचे चेक किया जाए, जिससे किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री हो तो पता चल सके।
विज्ञापन
आरपीएफ जीआरपी सिविल पुलिस के अधिकारियों से बात की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, एएसपी असीम चौधरी, सीओ सिटी गिरिजा शंकर त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र पटेल, थाना अध्यक्ष जीआरपी अवधेश कुमार सिंह व देशराज सिंह मौजूद रहे।