{"_id":"594eb4674f1c1ba3228b46a7","slug":"increase-recovery-reduce-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली बढ़ाएं, कम करें फाल्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली बढ़ाएं, कम करें फाल्ट
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
कदौरा स्थित बबीना पावर हाउस से निकलते एमडी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली आपूर्ति में सुधार लाने के लिए शनिवार को दक्षिणांचल एमडी एसके वर्मा ने कालपी और कदौरा स्थित बबीना पावर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वसूली के लिए आयोजित महाकैंप का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। साथ ही लोकल फाल्ट भी कम किए जाएं, ताकि जनता को भरपूर बिजली मिले।
विज्ञापन
सबसे पहले एमडी कालपी में चल रहे महाकैंप पहुंचे। इसके बाद कालपी पावर हाउस का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद उनका काफिला कदौरा स्थित बबीना पावर हाउस पहुंचा। एमडी ने एक-एक मशीनों का निरीक्षण किया। कहा कि मशीनों में कोई दिक्कत हो तो लिखित शिकायत करें, उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
किसी भी कीमत पर बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रोस्टर का रजिस्टर भी चेक किया। ग्रामीण इलाकों में रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि समय-समय पर चेकिंग का अभियान चलाया जाए, और अवैध कनेक्शनों को काटा जाए। इसके अलावा कैंप लगाकर बकाया बिजली के बिलों की वसूली की जाए। उन्होंने हाल ही में लगाए गए शिविरों से हुई वसूली के आंकड़े भी देखे।
विज्ञापन
कहा कि विभाग की ओर वसूली के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक अपने बिलों का भुगतान हो सके। पावर हाउस और ट्रांसफार्मरों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। 24 घंटे के भीतर खराब व फुंके ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति को सामान्य किया जाए। ईद पर भी कहीं बिजली की कोई दिक्कत न हो। विभाग अपनी टीमें तैयार रखे और कहीं पर भी फाल्ट की सूचना मिलने पर तत्काल भेजकर ठीक कराया जाए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता तरनवीर और एसडीओ कालपी अजय कुमार भी मौजूद रहे।
बकाएदारी पर काटे जाएं कनेक्शन
कालपी (ब्यूरो)। विद्युत वितरण निगम आगरा के एमडी ने कालपी के विद्युत उपखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बकाया बिजली बिल वसूली न करने पर नाराजगी जताते हुए बकाएदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।
एमडी सुनील कुमार वर्मा शनिवार दोपहर विद्युत उपखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कंप्यूटर रूम में रिकार्डों को देखा। एसडीओ अजय कुमार से विद्युत स्टेशन व उसमें कार्यरत स्टाफ की संख्या की जानकारी ली। इसके बाद बकाया वसूली की जानकारी ली। सरकारी विभागों की लाखो की बकाया वसूली पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए बकाएदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। एसडीओ अजय कुमार ने उन्हें बताया कि कैंप में उपभोक्ताओ से सात लाख रुपया जमा कराया गया है। वहीं दो दर्जन से अधिक बिलो मे संशोधन किया गया है।