फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Incoming machine blew up, power cut in 14 villages

Jalaun News: इनकमिंग मशीन फुंकी, 14 गांवों की बिजली गुल

Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Incoming machine blew up, power cut in 14 villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आटा। अकोढ़ी मार्ग पर स्थित बिजली उपकेंद्र में लगी इनकमिंग मशीन सोमवार शाम तेज धमाके के साथ फुंक गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब 14 गांवों में बिजली के साथ पानी का संकट छा गया। लोग बिना बिजली-पानी के बेहाल दिखे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जानकारी मिली है, खराब मशीन को सही कराया जा रहा है।
सोमवार शाम कस्बे में बने बिजली उपकेंद्र में लगी इनकमिंग मशीन तेज धमाके के साथ खराब हो गई, मशीन में लगे पार्ट्स जल गए। मशीन के खराब होने से 14 गांवों में अंधेरा छा गया। आटा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव आटा, संदी, पिपरायां, भभुआ, अकोढ़ी, तगारेपुर, चमारी, पांडेयपुर, रिरुआ, बरदर, जोराखेरा, बम्होरीकला और लैकुपुर में विद्युत आपूर्ति की जाती है। जैसे ही इनकमिंग मशीन तेज धमाके के साथ फूंकी विद्युत उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बिजली की सप्लाई को बंद कराया। इसके बाद विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी ।
विज्ञापन

आटा निवासी हरिओम पाल, महेंद्र कुमार, ऋषभ तिवारी, कृष्णकांत, अखिल तिवारी, अकोढ़ी निवासी संदीप यादव, योगेश पांडेय, संदी निवासी अमित तिवारी आदि का कहना कि गर्मी आते ही बिजली की समस्या हो जाती है। आटा बिजली घर में लगीं इनकमिंग मशीन पिछले एक साल में कई बार फुंक चुकी है, मगर बिजली विभाग की उदनसीनता के चलते इसको बदलवाया नही जा रहा है। उपकेंद्र में तैनात एसएसओ संतोष चौहान ने बताया कि मशीन के बारे में उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी हैं, जल्द उसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed