फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In the heyday of devotees, today Bappa will come

भक्तों में उमंग, आज पधारेंगे बप्पा

Sun, 04 Sep 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 04 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
In the heyday of devotees, today Bappa will come
गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देते कारीगर - फोटो : अमर उजाला
गणपति महोत्सव को लेकर सोमवार से नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश पंडालों में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अधिकांश स्थानों पर बाहर से आए मूर्तिकार गणपति प्रतिमाओं को अंतिम दिन भव्य रूप देने में जुटे रहे। नगर में इस बार आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं सोमवार को स्थापित होंगी। समिति केे पदाधिकारियों की ओर से तैयारियां पूरी
विज्ञापन


कर ली गईं हैं। कोंच का बुंदेलखण्ड प्रसिद्घ गणेशोत्सव सोमवार से शुरू होगा। कोंच का गणेशोत्सव यहां मराठा शासन में शुरू हुआ था। पौने तीन सौ वर्ष पूर्व कोंच में गणेशोत्सव की परम्परा शुरू हुई थी जो आज भी जारी है। नगर में प्रतिष्ठापित होने बाले गणपति में तमाम प्रतिमायें झांसी या अन्य जगहों से भी लाई जाती हैं। गढी पर गणेश सेवा समिति के कार्यकर्ता
विज्ञापन


अध्यक्ष आलोक कपूर, मंत्री राहुल तिवारी, सुधीर सोनी, हरिश्चंद्र तिवारी, अश्विनी सेठ, अजित रिछारिया, अभिषेक रिछारिया, कमलेश साहू, सतीश राठौर, महेन्द्र, पवन गौतम, राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीशंकर, सचिन, सुनील, सुरेन्द्र, मुन्ना, गौरव सोनी, अमित सोनी, कल्लू यादव, प्रदीप बुधौलिया आदि गणेश पंडाल की तैयारियां रविवार देर शाम तक पूरी कर ली गईं।

कालपी में गणेशोत्सव की तैयारी जोरों पर
धार्मिक नगरी कालपी में गणेश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नगर में मुंबई की तर्ज पर श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल कालपी द्वारा श्याम पैलेस मेां दादा-दादी क्लब के सहयोग से पांच दिवसीय प्रथम गणेश महोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। 5 सितंबर को सुबह छह बजे पूरे विधि-विधान के साथ गणेश पूजन किया जाएगा तथा शाम को भव्य आरती

के साथ भक्तों के लिए दरबार खोला जाएगा। इसी दिन शिवबालक सिंह धमना संकीर्तन मंडल द्वारा कीर्तन के अलावा प्रतिदिन सुबह 9 व शाम 7 बजे आरती के बाद भजन-कीर्तन सुंदर


कांड का आयोजन किया जाएगा। 9 सितंबर को हवन पूजन के बाद शाम पांच बजे भव्य विसर्जन यात्रा के बाद विघ्नहर्ता का विसर्जन किया जाएगा। ये जानकारी समाजसेवी संदीप गुप्ता व बल्लू मिश्रा ने दी। इसी प्रकार रामप्रकाश खन्ना रामचबूतरा रामबाग में तथा राजू मेहरोत्रा मिर्जामंडी मे मूर्ति पंडाल को सजाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed