फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   In the camp , the police filed villages Arms

गांवों में कैंप लगाकर पुलिस ने जमा कराए शस्त्र

Thu, 08 Oct 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन Updated Thu, 08 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
In the camp , the police filed villages Arms
जिला एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव के मद्देनजर डकोर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांवों में कैंप लगाकर शस्त्रधारकों के हथियार जमा कराए गए।
विज्ञापन



इससे पूर्व डकोर कोतवाली अंतर्गत आने वाले गांवों में पहले डुग्गी पिटवा कर शस्त्र लाइसेंस धारकों से अपने-अपने असलहा कोतवाली में जमा कराने की अपील की गई थी। डुग्गी बजवाए जाने पर भी पुलिस को हथियार जमा कराने के मामले में आशातीत सफलता नहीं मिली।

 
इस क्रम में डकोर कोतवाली में तैनात सभाजीत पांडे ने अपने क्षेत्र के समस्त शस्त्र जमा कराने के लिए गांवों में कैंप लगाकर शस्त्रधारकों से उनके असलहे जमा करके उन्हें तुरंत रसीद दी। उन्होंने बताया कि डकोर जिला पंचायत क्षेत्र के अलावा जिला पंचायत ऐर और जिला पंचायत एट क्षेत्र के गांव कोतवाली डकोर में आते हैं।
विज्ञापन


 
उन्होंने कहा कि जो शस्त्र धारक अब भी अपने असलहा जमा नहीं करते हैं तो उनकी सूची बनाकर अधिकारियों को सौंप दी जाएगी और ऐसे लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कारईवाई हो सकती है। जिन लोगों ने व्यक्तिगत तरीके से असलहा दुकानों पर अपने शस्त्र जमा कर दिए हैं। वह भी उसकी रसीद की इंट्री कोतवाली में करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




साहब हमसे क्या खतरा, जमा कर लो बंदूक- चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा या फिर क्षेत्रीय चुनाव इसमें बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


इसी तरह गांव मुहम्मदाबाद के 75 वर्षीय बुजुर्ग साबिर मुंशी कहते हैं कि पूर्व में असलहा जमा कराने को लेकर इतनी सख्ती नहीं होती थी, लेकिन समय बदला और छोटे- छोटे चुनावों में पुलिस बंदूक जमा कराने के लिए द्वार पर खड़ी नजर आती है।


बुजुर्ग ने हंसते हुए कहा कि साहब अब हमसे क्या खतरा हो सकता है और हमने अपनी बंदूक पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed