{"_id":"6213dc1148c73b1cae582330","slug":"in-road-accident-two-brothers-killed-orai-news-knp6817551198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोपेड सवार दो भाइयों को पिकअप ने टक्कर मारकर रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोपेड सवार दो भाइयों को पिकअप ने टक्कर मारकर रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोपेड सवार दो भाइयों को पिकअप ने रौंदा
जालौन। जालौन-औरैया हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड सवार दो भाइयों को टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। पिकअप अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुरा निवासी किसान बलवंत (55) अपने बड़े भाई चतुर्भुज (70) के साथ सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मोपेड से अपने साढ़ू के यहां हरीपुरा गांव जा रहे थे। मोपेड सवार हाईवे पर थाना क्षेत्र के हरीपुरा श्रमदान के पास पहुंचे थे तभी औरैया की ओर से मुर्गी भरकर आ रहे पिकअप चालक ने टक्कर मार दी।
टक्कर से दोनों भाई सड़क पर गिर गए। तभी पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों ने बताया कि साढ़ू की पुत्री के लिए लड़का देखने भोपाल जाना था। दोनों भाइयों के भी उनके साथ जाना था। रास्ते में हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि दोनो सगे भाई किसानी करते थे। चतुर्भुज सहकारी समिति संघ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और उनके कोई संतान नहीं थी। वह बलवंत के साथ ही रहतेे थे। वहीं, बलवंत की तीन विवाहित बेटियां हैं। पुत्र देवेंद्र गांव में ट्यूशन पढ़ाता है। बलवंत की मौत से पत्नी रामसखी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनो की मौत से घर व गांव में मातम पसर गया।