{"_id":"6331f9947d78c008d6446ae1","slug":"in-laws-beat-up-the-woman-report-on-three-orai-news-knp7202949182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने महिला के साथ की मारपीट, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों ने महिला के साथ की मारपीट, तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उरई। विवाहिता से ससुरालीजनों ने मारपीट कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान हालत में वह कोतवाली पहुंची और आपबीती बताई । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी अपर्णा राजपूत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले कुईया निवासी शिवाकांत से हुई थी।
शादी के बाद पति दुर्घटना के कारण चलने फिरने में असमर्थ हो गया। आरोप लगाया कि सास कस्तूरी देवी, चचिया सास किरन, चचिया ससुर रामकुमार उसका उत्पीडन करते हैं और पचास लाख रुपये लेकर पति को तलाक देने की बात करते हैं।
विज्ञापन
बताया कि वह पिंडारी गांव में बीटीसी कर रही है। जिसके लिए वह घर से रविवार को गैस, बर्तन व अन्य सामान लेकर जा रही थी।
तभी तीनों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।