फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If the problems are not resolved within two days, then there will be a pen down strike.

Jalaun News: दो दिन में समस्याएं न निपटीं तो कलमबंद हड़ताल

Wed, 03 Jun 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
If the problems are not resolved within two days, then there will be a pen down strike.
फोटो-14-सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते लेखपाल। स्रोत-संघ - फोटो : मिशन श​क्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।
उरई/जालौन। समस्याओं के निस्तारण को लेकर लेखपालों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिनों में लेखपालों की समस्याओं के निस्तारण न होने पर कलमबंद हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अनूप तिवारी के नेतृत्व में पुष्पेंद्र सिंह, विश्वजीत, इंद्रजीत, भगवत प्रसाद, राजेश वर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, पूरन सिंह, भूपेंद्र निरंजन आदि लेखपालों ने डीएम राजेश कुमार पांडेय को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को सौंपा। इसमें बताया कि लेखपालों को क्षेत्र में कार्य करने के दौरान कई प्रकार की कठिनाइयां आ रही हैं। इनमें प्रशासन आपके द्वार पहल के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने के दौरान कठिनाइयां आती हैं। इसके लिए मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी के आदेश की व्यवस्था कराने की मांग की जाए। लेखपालों को दो या दो से अधिक हल्कों का चार्ज है। क्षेत्र अधिक होने के चलते शिकायतों के निस्तारण के लिए कम से कम 15 दिन का समय दिया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों से संवाद के दौरान कई बार ग्रामीण अभद्रता करने लगते हैं, ऐसे में लेखपालों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लेखपाल वर्ग के पांच लेखपालों को राजस्व निरीक्षक का कार्य लिया जा रहा है। उन्हें राजस्व निरीक्षक के कार्य से मुक्त कर लेखपाल वर्ग में ही कार्य करने देने की मांग भी की गई। साथ ही आरोप लगाया कि समस्याओं के संबंध में तहसील स्तर पर भी प्रयास किए गए और तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। वहीं, एसडीएम से संवाद करने का प्रयास किया गया लेकिन एसडीएम द्वारा उनकी समस्याओं को नहीं सुना गया है। लेखपालों ने दो दिन में उनकी समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है अन्यथा उन्होंने कलमबंद हड़ताल की भी बात कही। इस दौरान अनिल राजपूत, सुधा अग्रवाल, नैंसी, रंजना सिंह, लक्ष्मी वर्मा, सुलेखा, भारती यादव, प्रीति वर्मा, मानसी गुप्ता, प्रिया अवस्थी, सिंकी भास्कर, स्वाति राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed