फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   If Bundelkhand state is formed then youth will get employment and development will happen

Jalaun News: बुंदेलखंड राज्य बना तो युवा पाएंगे रोजगार, होगा विकास

Tue, 07 Jan 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 07 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
If Bundelkhand state is formed then youth will get employment and development will happen
कालपी। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा का स्वागत कई गांवों में किया गया। इस यात्रा में दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। उन्होंने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की पुरजोर मांग उठाई।
विज्ञापन


बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में राजा बुंदेला के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा सोमवार सुबह महेवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नूरपुर से रवाना होकर टिकावली, पिपरौधा, महेबा, बैरई से होकर मंगरौल पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम कालपी में हुआ।
विज्ञापन

यात्रा के स्वागत में पिपरौंधा के सोनू सिंह, महेवा ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह, हथनौरा के हरेंद्र, कुटरा ग्राम प्रधान राजू सिंह के अलावा सुदामा सिंह चौहान, रवि चौहान, त्रिभुवन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा बुंदेला ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हर बुंदेली को बुंदेलखंड पृथक राज्य की आवाज उठानी चाहिए। हर बार सभी सरकारों ने हम बुंदेलो को सिर्फ आश्वासन दिया है बल्कि बुंदेलखंड की स्थिति बहुत अधिक गंभीर है। कहा कि सिर्फ बुंदेलखंड से निकलने वाली खनिज संपदा से ही हमारा बुंदेलखंड राज्य विकसित हो जाएगा। अलग राज्य बनने से इन सब से निजात मिलेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। चारों तरफ विकास होगा। यात्रा का समापन उरई में होगा। उरई पहुंचकर बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग कर यात्रा को सफल बनाएं, जिससे हमारा बुंदेलखंड राज्य अलग से बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed