{"_id":"5df28c2a8ebc3e87c069704e","slug":"husband-died-four-hours-after-wife-s-death-orai-news-knp5318246145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मौत के चार घंटे बाद हुई पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की मौत के चार घंटे बाद हुई पति की मौत
विज्ञापन
मृतक गायत्री देवी की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
जालौन। कुसमरा ग्राम में बुधवार को पति पत्नी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पेच फंस रहा है। पुलिस का कहना है कि पति ने पहले पत्नी को मारा फिर स्वयं आत्महत्या की होगी। जबकि पोस्टमार्टम के सूत्रों के अनुसार दोनों की ही मौत फांसी लगने से यानि आत्महत्या से हुई है। दोनों की मौत में चार घंटे का अंतर है। पत्नी की मौत के चार घंटे बाद पति ने फांसी लगाई है।
बता दें कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी मूक बधिर प्रदीप कुमार उर्फ पप्पू (45) व उनकी पत्नी गायत्री देवी (42) के शव बुधवार की शाम फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। दंपत्ति के पुत्र कौशल किशोर ने पहले ही जमीनी विवाद में परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना था कि हत्या के बाद आत्महत्या का मामला है। फिर भी सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर लगी थी।
सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। वहीं बेटे कौशल ने जमीन के विवाद में हत्या की बात कही है। कोतवाल का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से ही हत्या अथवा आत्महत्या की बात स्पष्ट होगी। इसके बाद भी यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल सुनील सिंह का कहना है कि अभी उन्होंने पीएम रिपोर्ट देखी नहीं है, रही बात बेटे के आरोप की तो कोतवाली में ऐसी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।

मृतक प्रदीप कुमार की फाइल फोटो- फोटो : ORAI
विज्ञापन