{"_id":"67841090adbb6cac480a464b","slug":"hurt-by-the-indecency-of-father-and-son-a-teenager-committed-suicide-orai-news-c-224-1-ori1005-124505-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पिता-पुत्र की अभद्रता से आहत होकर किशोरी ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पिता-पुत्र की अभद्रता से आहत होकर किशोरी ने दे दी जान
Mon, 13 Jan 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने पिता के साथ किशोरी के घर पहुंचकर दोबारा अभद्रता की। इससे आहत होकर किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली। देर रात पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक जालौन जिले के गोहन क्षेत्र के एक गांव में विद्यालय में शिक्षक है और अपनी पत्नी के साथ रहता है। पांच दिन पहले उसकी 17 वर्षीय बहन भाई-भाभी से मिलने आई थी। इसी दौरान गोहन निवासी नारायण तिवारी ने किशोरी से छेड़खानी की थी। जिसका किशोरी ने विरोध किया था।
इससे नाराज होकर आरोपी अपने पिता शिवशंकर के साथ शिक्षक भाई के घर पहुंचा और उसने किशोरी के साथ शुक्रवार को फिर अभद्रता की थी। इसी से आहत किशोरी ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर शनिवार को आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोहन थाना प्रभारी संजय यति ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर देर रात पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया।