{"_id":"69518e3e251d1541a908ab26","slug":"ht-line-wire-came-off-the-insulator-power-supply-to-four-villages-was-cut-for-six-hours-orai-news-c-224-1-ori1005-138546-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: फायर ब्रिगेड की नाकामी उजागर, उच्चाधिकारियों व शासन को लिखा जाएगा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: फायर ब्रिगेड की नाकामी उजागर, उच्चाधिकारियों व शासन को लिखा जाएगा पत्र
विज्ञापन
कोंच। वेल्डिंग की चिंगारी से कस्बे के मियांगज क्षेत्र स्थित गद्दा गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया था। रविवार दोपहर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आग बुझाने की व्यवस्था पूरी तरह नाकाफी साबित हुई है।
उन्होंने फायर सर्विस की सुविधाओं को मजबूत किए जाने की मांग करते हुए इस संबंध में उच्चाधिकारियों व शासन को पत्र लिखने का बात कही। इस दौरान जनसत्ता दल के महासचिव ब्रजेंद्र सिंह राजावत भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी के प्रति संवेदना जताई। शनिवार को मियांगज स्थित मित्तल इंटीरियर्स के गद्दा गोदाम के ऊपरी हिस्से में टीनशेड की रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था।
इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगारी टिनशेड के नीचे रखे गद्दों पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में करीब 15 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ ने कहा कि व्यापारी लाखों-करोड़ों रुपये का टैक्स सरकार को देता है, ऐसे में व्यापारी को नुकसान से बचाना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि फायर सेफ्टी सिस्टम मजबूत होता तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। उन्होंने पीड़ित व्यापारी वीरेंद्र अग्रवाल को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि व्यापार मंडल हर स्थिति में उनके साथ खड़ा है और हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
उनके साथ हरिओम वाजपेयी, आलोक त्रिपाठी, विनोद सैनी, संजय लोहिया आदि रहे।