{"_id":"58d01ecc4f1c1b425c1a19c8","slug":"house-collapse-ht-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर टूटकर गिरी एचटी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर टूटकर गिरी एचटी लाइन
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से जला गृहस्थी का सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन का जर्जर तार टूटकर मकान में गिर गया। इससे हजारों रुपये की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने और करंट दौड़ने से घर के लोगों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह लोग बाहर की ओर भागे। पास पड़ोस के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू किया। इलाकाई लोगों में बिजली विभाग के प्रति खासा आक्रोश व्याप्त है। इसके बाद लेखपाल ने भी मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
सोमवार को नगर के मोहल्ला शाहगंज निवासी महबूब शाह के घर के ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा। इससे महबूब के घर में आग लग गई। बिजली के उपकरण भी धमाके के साथ फटने लगे। लोग चीखते चिल्लाते हुए सड़क की ओर भागे। पास पड़ोस के लोगों ने दमकल को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई गाड़ी नहीं पहुंची तो इलाकाई लोग लाइन कटवाकर आग बुझाने लगे।
विज्ञापन
जब तक आग बुझती तब तक करीब एक लाख की गृहस्थी जल चुकी थी। आग बुझने के बाद लोगों ने मकान के सामने ही जाम लगाकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पाकर सदर लेखपाल शिवराज सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। लोगों का आरोप है कि कई जगह जर्जर तार मौत बनकर झूल रहे हैं। शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
ठेकेदार कर रहे मनमानी
विभाग ने फाल्ट और जर्जर तारों को ठीक कराने का काम कुछ ठेकेदारों को भी दिया हुआ है, लेकिन ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। इससे समस्या जस की तस है। इससे भी लोगों में रोष व्याप्त है।
स्टीमेट बनाकर भेजा
एसडीओ विकास सोनी का कहना है कि लाइन की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। स्वीकृत होते ही लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा। फिलहाल मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है।