फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,principal,medical,doctor,collage

इनरव्हील क्लब ने किया डॉक्टरों का सम्मान

Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hospital,principal,medical,doctor,collage
उरई। राजकीय मेडिकल कालेज (जीएमसी) के लेक्चर थ्रियेटर में गुरुवार को डाक्टर डे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ ने कहा कि डाक्टर्स डे विश्वविख्यात चिकित्सक भारतरत्न डॉ बिधानचन्द्र राय जो फिजीशियन, दार्शनिक, वैज्ञानिक व पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री थे, के जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उन सभी चिकित्सकों को नमन करना है जिन्होंने अपनी एवं अपने परिवार की चिंता किए बिना सदैव शपथ के अनुरूप कार्य किया। हम सभी को डॉ बिधानचन्द्र राय के विचारों का अनुसरण कर अपने जीवन को सफल बनाना है। प्राचार्य ने उन सभी योद्धाओं को याद किया जिन्होंने कोरोना से लड़ाई में अपनी जान गंवाई।
विज्ञापन

डॉ देवेंद्र कुमार ने कहा कि सभी को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करनी चाहिए। ताकि मरीजों को चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिल सके। सर्जन डॉ रमेश चंद्रा ने कहा कि मरीजों के साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार करना चाहिए ताकि मरीज खुलकर अपनी शारीरिक व्यथा को आपसे बता सके। इनरव्हील क्लब की ओर से चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ को प्रशस्ति पत्र दिया गया। संचालन डॉ मनोज ने किया। इस दौरान डॉ छवि जायसवाल, डॉ आरएन कुशवाहा, डॉ कुलदीप चंदेल, डॉ चरक सांगवान, डॉ प्रशांत निरंजन, डॉ जितेंद्र मिश्रा, डा रेनू सिंह, शालिनी निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed