{"_id":"60bfbdbc8ebc3e842d281923","slug":"hospital-home-medical-covid-19-doctor-orai-news-knp633017257","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में टीबी मरीज बरतें खास सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में टीबी मरीज बरतें खास सतर्कता
विज्ञापन
उरई। टीबी रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। उनके कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की संभावना ज्यादा होती है। टीबी रोगियों को खास ध्यान देने की जरूरत है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुग्रीव बाबू ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर में भी यह वायरस उन्हीं को अपनी पकड़ में ले रहा है। जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हैं। ऐसे में जरूरी है कि टीबी के मरीज घर पर ही रहें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में टीबी मरीजों को उनके घर तक दवा पहुंचाने की व्यवस्था की गई। अधिकतर मरीजों को टीम ने घर तक दवा मुहैया कराई। हालांकि अब अस्पताल की ओपीडी शुरू हो गई है। ऐसे में मरीज अस्पताल आने लगे हैं, लेकिन जिन मरीजों को परेशानी हो रही है। वह टीम को कॉल करके दवा मंगा सकते हैं। टीबी के जिला कार्यक्रम समन्वयक नुरुल हुदा ने बताया कि जिले में वर्तमान में जनवरी से मई तक लगभग 762 टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर अस्पताल आकर संपर्क किया जा सकता है।
------------
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
-----------------
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टीबी मरीज किसी भी समस्या या दवा के अभाव में इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं ।
नुरुल हुदा-टीबी जिला कार्यक्रम समन्वयक-9161512788
आलोक मिश्रा-जिला पीपीएम समन्वयक-9935527175
राजीव उपाध्याय- एसटीएस-6386902485