{"_id":"62bdeb12d45d9525756c361e","slug":"hospital-covid-19-doctor-orai-vaccinated-orai-news-knp705169398","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दो नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दो नए केस आए
विज्ञापन
उरई। जिले में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिले। अब सक्रिय मामलों की संख्या छह हो गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 208 की मौत हो चुकी है। 13809 मरीज ठीक हुए है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन नए मरीज आ रहे हैं। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि बेवजह घरों से बाहर ना निकलें। घरों से निकलते समय मास्क जरूर पहनें खुद बचें और दूसरों को बचाएं। (संवाद)
---------------
फोटो संख्या-28-डॉ. सुग्रीव बाबू को विदाई देते डॉक्टर। संवाद
जिला क्षय रोग अधिकारी सेवानिवृत्त
उरई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुग्रीव बाबू गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर डॉ. वीरप्रताप को नया क्षय रोग अधिकारी बनाया गया है। गुरुवार को क्षय रोग अस्पताल में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। नए अधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. कौशल किशोर, सिराज मुहम्मद, राजीव उपाध्याय, शहनवाज खान, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)