{"_id":"6155ac638ebc3e0a1e5d6eb3","slug":"home-police-sucide-fir-girl-orai-news-knp655325211","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
उरई। बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहल्ला सुशील नगर निवासी मुन्ना लाल की 19 वर्षीय बेटी रिंकी डीवी कॉलेज में बीए तीसरे वर्ष की छात्रा थी। बुधवार की देर शाम को जब मुन्नालाल घर के बाहर बैठे हुए थे और उनका छोटा लड़का आलोक बाहर खेल रहा था। जबकि पत्नी कमला गांव गई थी। तभी घर में अकेली रिंकी ने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पिता घर आए तो रिंकी का शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख पुकार से आसपड़ोस के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजन छात्रा की खुदकुशी की वजह को लेकर कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
-------------
ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत
उरई। मोंठ आउटर पर ट्रेन से गिरकर जैनुल्ला (16) पुत्र नईम उल्ला निवासी बानपारा थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही थाना जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)