फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Highly sensitive commissioner saw Booth

कमिश्नर ने देखे अति संवेदनशील बूथ

Sat, 14 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 14 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Highly sensitive commissioner saw Booth
पिंडारी में चौपाल लगा लोगों को मतदान के लिये समझाते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को कमिश्नर के राममोहन राव ने तहसील क्षेत्र के तीन अति संवेदनशील गांवों का दौरा किया। इस दौरान पिंडारी के ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान यहां पर अराजकतत्वों ने बूथ लूटने का प्रयास किया था। मंडलायुक्त ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि यहां पर किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। अगर कोई
विज्ञापन


चुनाव के वक्त माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो सीधे सलाखों के पीछे पहुंचाएं। इसके बाद अफसरों ने चौपाल भी लगाई। मंडलायुक्त झांसी के. राममोहन राव ने शनिवार को कोंच तहसील के तीन गांवों ईंगुई खुर्द, जखौली और पिंडारी का निरीक्षण किया। पिंडारी में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान यहां अराजक तत्वों ने बूथ लूटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


कमिश्नर ने ग्रामीणों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने का भरोसा दिया। उन्होंने हर मतदाता को वोट डालने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने चौपाल लगा कर ग्रामीणों से गांव के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। डीआईजी शरद सचान ने ग्रामीणों से यूपी 100 का भी लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीण शस्त्र धारकों से अपने असलहे जमा करा कर प्रशासन का
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोग करने के लिये कहा। ग्राम जखौली और पिंडारी में भी अधिकारियों ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का पालन कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी संदीप कौर ने भी लोगों से कहा कि वोट देने के एवज में किसी भी प्रलोभन में न आकर साफ सुथरी छवि के लोगों को चुन कर भेजें।

बूथों की होगी वीडियोग्राफी
निरीक्षण में कमिश्नर ने कहा कि हर बूथ पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसलिए कोई भी किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश न करे। एडीएम आरके सिंह, एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, एसडीएम कोंच मोईन उल इस्लाम, सीओ नवीन कुमार नायक, तहसीलदार भूपाल सिंह, एसओ एट मनोज कुमार सिंह, प्रधान जखौली कृष्णकुमार निरंजन, प्रधान पिंडारी डिंपल पालीवाल आदि मौजूद रहे।

पहचान पत्र के रूप में राशन कार्ड अमान्य
वोटिंग के दौरान फोटोयुक्त पहचान पत्र की अनिवार्यता के साथ ही इसके नहीं होने की स्थिति में निर्वाचन आयोग की तरफ से जो विकल्प दिए जाते रहे हैं उनमें से एक राशन कार्ड भी शामिल था। अब जबसे उस पर सीएम अखिलेश की फोटो छपी है, इस विकल्प को रद्द कर दिया गया है। कमिश्नर राव ने साफ कहा कि अब राशन कार्ड कतई नहीं चलेगा न ही कोई इसे बूथ


तक लेकर आए। बताया कि मतदान से एक दिन पूर्व लेखपाल जो पर्चियां बांटेंगे उस पर अंकित फोटो, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, पासबुक और पैन कार्ड बतौर पहचान पत्र उपयोग किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed