फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Heavy vehicles will not be able to enter the city for three days

Jalaun News: तीन दिन तक शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे भारी वाहन

Sun, 27 Oct 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 27 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be able to enter the city for three days
फोटो - 06 यातायात पुलिस ने शहर में किया डायवर्जन। संवाद
विज्ञापन

दिवाली पर्व को लेकर पुलिस ने किया रूट डायवर्जन, नो-इंट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। धनतेरस व दिवाली को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन व नो-इंट्री लगाई है। यातायात प्रभारी ने बताया कि तीन दिन के लिए शहर में यह व्यवस्था लागू की गई है। इससे भारी वाहन, ट्रैक्टर, लोडर और पिकअप मंडी गेट तिराहा से शहर में प्रतिबंधित रहेंगे।
यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि दिवाली और धनतेरस के चलते शहर में भारी संख्या में भीड़ बढ़ेगी। यातायात व्यवस्था को लेकर 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक शहर में नो-इंट्री रहेगी। इसमें इकलासपुरा चौराहा, चुर्खी बाईपास, जालौन बाईपास चौराहा, कोंच बस स्टैंड चौराहा व बड़ागांव हाईवे कट से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि शहर के शहीद भगत सिंह चौराहा से इलाहाबाद बैंक तिराहा, मोनी मंदिर तिराहा से घंटाघर तिराहा तक चार पहिया वाहन अंदर नहीं आ सकेंगे। इसके साथ ही ई-रिक्शा, ऑटो पर भी प्रतिबंध रहेगा। केवल दोपहिया वाहन चालक ही प्रवेश कर पाएंगे। शहर के राठ रोड से भगत सिंह चौराहा जाने वाले वाहन स्टेशन रोड होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठ रोड से कोंच बस स्टैंड की ओर जाने वाले वाहन, बुलेट एजेंसी तिराहा से अजनारी रोड होते हुए जाएंगे। शहीद भगत सिंह चौराहा से इलाहाबाद बैंक तिराहा, बजरिया, बल्लभ नगर सहित चार पहिया वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। दलगंजन तिराहा से बजरिया तक सभी चार पहिया व ऑटो प्रतिबंधित रहेंगे। शहर के किसी भी हिस्से से कोई भी वाहन सराफा बाजार की ओर नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक यह नियम लागू रहेगा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed