{"_id":"61bb8a0e76fec95c2868826d","slug":"health-orai-news-knp6699548171","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आने वाले हर व्यक्ति को आरटीपीसीआर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आने वाले हर व्यक्ति को आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ महकमे की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को समय रहते आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा कर जनपद में आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। इसके लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर विशेष जांच कैंप लगाया जाए। बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच कराई जाए। कहा कि विदेश यात्रा करने वाले लोगों की टेली कॉलिंग के जरिए ट्रेस किया जाए। निगरानी समितियों को सक्रिय रखें ताकि प्रवासी मजदूरों के संबंध में प्रशासन को सही सूचना मिल सके। उन्होंने नए वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए स्क्रीनिंग ट्रेसिंग और टेस्टिंग की प्रक्रिया प्रभावी तरीके से लागू करने की बात कही।
कहा कि जनपद में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ सेवा देने योग्य कर लिया जाए। जिससे आपात स्थिति में ऑक्सीजन की कमी न होने पाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर सहित आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखे। मॉकड्रिल कर तैयारियों का जायजा लिया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम सक्रिय रहे। विदेश यात्रा कर जनपद में आए व्यक्तियों को 15 दिन के लिए क्वारंटीन रखा जाए। बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि 35 आरआरटी टेस्टिंग टीम सक्रिय रहे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इस दौरान सीएमओ डॉ एनडी शर्मा, डीआईओएस भगवत पटेल आदि मौजूद रहे। सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।