{"_id":"6192a48d61aa20451603800d","slug":"health-orai-news-knp6641869155","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में 149 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में 149 मरीजों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। विश्व मधुमेह दिवस पर जिला चिकित्सालय (पुरुष) में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने किया। शिविर में 149 मरीजों की जांच की गई। इसमें मधुमेह के 36 मरीज, उच्चरक्तचाप के 41 मरीज, फिजियोथैरेपी के 31, मानसिक स्वास्थ्य के 24 मरीज, तंबाकू नियंत्रण के 23 एवं ओरल हेल्थ के 21 मरीजों का इलाज किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने शिविर में आने वाले लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली में सुधार करने, मधुमेह की दवा समय से लेने, घूम्रपान, तंबाकू, एल्कोहाल का सेवन न करने, खानपान सही रखने, मानसिक तनाव न लेने व सुबह कम से कम आधा घंटा टहलना आदि की सलाह दी।
एनसीडी क्लीनिक से लैब टेक्नीशियन रामेंद्र सिंह गुर्जर, काउंसलर दीपना पांडेय, स्टाफ नर्स श्वेता, फिजियोथैरेपिस्ट राजेश कुमार, तंबाकू नियंत्रण काउंसलर महेश कुमार, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अर्चना विश्वास, सोशल वर्कर दिनेश सिंह, आकांक्षा आदि ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जिसमें 436 मरीज देखे गए।