{"_id":"60f864598ebc3e6da473249b","slug":"health-orai-news-knp641606817","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के छूटे लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26 जुलाई से नौ अगस्त तक विशेष पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस अभियान में पंचायती राज और निकाय के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए ब्लाक स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत जिले के करीब 1.05 लाख परिवारों को शामिल किया गया है। अब तक 41 प्रतिशत परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया है।
आयुष्मान भारत योजना के डीपीसी डॉ. आशीष झा ने बताया कि अब तक 42658 परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड लाभार्थी व्यक्ति का जारी किया जा चुका है एवं 8502 लाभार्थियों का उपचार इस योजना के अंतर्गत कराया जा चुका है। जिसमें 7.95 करोड़ रुपये से भी अधिक की धनराशि लाभार्थियों के उपचार में खर्च की जा चुकी है। जिले में दस सरकारी और चार निजी अस्पतालों में लाभार्थियों के लिए इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
डॉ. आशीष ने बताया कि बचे 59 प्रतिशत लाभार्थी परिवारों तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाने के लिए शासन के निर्देश पर 26 जुलाई से विशेष अभियान चलाया जाएगा जो नौ अगस्त तक जारी रहेगा।
अभियान के सफल संचालन के लिए सीडीओ एके श्रीवास्तव अध्यक्षता में टास्क फोर्स गठित की जाएगी। इसमें जिला पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग,आईसीडीएस विभाग एवं अन्य जिला स्तरीय विभागों के नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। टास्क फोर्स द्वारा अभियान के दौरान कार्य योजना के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही का नियमित अनुश्रवण किया जाएगा।