फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hank the Anna cattle farmers Collectorate

किसानों ने कलेक्ट्रेट में हांक दिए अन्ना पशु

Fri, 22 Jan 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 22 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hank the Anna cattle farmers Collectorate
माधौगढ़ के बाद उरई के  किसानों ने भी अपने क्षेत्र के अन्ना पशुओं को कलेक्ट्रेट परिसर में हांक दिया।
विज्ञापन

किसानों ने अन्ना पशुओं की समस्या के संबंध में प्रशासन की अनदेखी का विरोध करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया।


समस्या से त्रस्त किसानो ने आगाह किया यदि उनकी मांगें न मानी गईं तो वे जिले भर के अन्ना पशु कलेक्ट्रेट में लाकर छोड़ देंगे। उरई के किसानों के विरोध प्रदर्शन की खासी चर्चा रही। जिले में किसान इन दिनों अन्ना पशुओं से खासे परेशान है।


प्राकृतिक आपदा के शिकार किसानों के खेतों को अन्ना पशु चर जाते हैं। समस्या से परेशान किसानों ने जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने आश्वासन भी दिया  जल्द पशुशाला खोल कर उसमें अन्ना पशुओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन



लेकिन डीएम का आशसन कोरा साबित हुआ। समस्या से परेशान किसानों ने विरोध का अनोखा रास्ता ढूंढा। गुरुवार को डकोर के खेत सिंह यादव, जयशंकर देव सिंह, भागीरथ राजपूत, कोटे कुशवाहा, रामनरेश यादव, चंदू व अशोक के अलावा बड़ी संख्या में किसान अन्ना पशुओं को हांकते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मड़ोरा गांव के राकेश, धनपाल, सुरेश समेत एक दर्जन किसान भी अपने क्षेत्रों से सैकड़ों अन्ना पशुओं को हंाकते हुए कलेक्ट्रेट में लाकर छोड़ दिया। किसानों के इस कदम से अधिकारी सकते में आ गए। कई अधिकारी अपने चैंबरों से बाहर नहीं निकले।



किसानों ने कहा यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो जिले भर के किसान अन्ना पशुओं को कलेक्ट्रेक्ट लाकर छोड़ देंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed