फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Hand pumps vulnerable to government encroachment on the outside of homes

घरों के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप अतिक्रमण की चपेट में

Mon, 23 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 23 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hand pumps vulnerable to government encroachment on the outside of homes
शहर के नया पटेल नगर की एक गली हैंडपंप में लगा सबमर्सिबल पंप। - फोटो : अमर उजाला
सूखे जनपद में सरकारी हैंडपंपों पर दंबगो का कब्जा है। गांव से लेकर शहर तक में घर के दरवाजे पर लगे सरकारी हैंडपंप अतिक्रमण की चपेट में है। कई जगह पर लोग सबमर्सिबल डाले हुए हैं। हैंडपंप खराब समझा जाए इसके लिए उन्हें जमींदोज करने का प्रयास भी किया गया। इलाके के लोग दबंग व नेताओं के सामने कुछ बोल भी नहीं पा रहे हैं। डीएम ने बीते दिनों
विज्ञापन


एसडीएम को निर्देश दिए थे कि वह सरकारी हैंडपंपों को कब्जा मुक्त कराए। इस फरमान का भी कोई असर नहीं हुआ है। पानी के लिए दबंगई दिखाई जा रही है। इस समय समूचा बुंदेलखंड सूखे की विभीषिका से जूझ रहा है। ऐसे में पेयजल के हर संभव इंतजाम के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। गांव हो या शहर सभी जगह हैंडपंपो को ठीक किया जा रहा
विज्ञापन


है। दूसरी तरफ सरकारी हैंडपंप अतिक्रमण की चपेट में है। शहर के नया पटेल नगर में बैंक कालौनी के पीछे लगा हैंडपंप बीते कई वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में है। यहां पर हैंडपंप जमीन में धंसा हुआ है, मोहल्ला के एक दबंग  ने उसमें सबमर्सिबल पंप डाल लिया है। इससे मोहल्ले के अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार शहर के राजेंद्र नगर में
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा से जुड़े परिवार के घर के सामने हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगा है। इसी मोहल्ले में बंबी रोड पर भी एक हैंडपंप पर कब्जा है। इसके अलावा इंद्रा नगर, समेत अन्य मोहल्ले ऐसे हैं जहां

सरकारी हैंडपंपों में दबंगों ने सबमर्सिबल लगा लिए हैं। माधौगढ़, कालपी में भी सरकारी हैंडपंप जिसके दरवाजे लगे है उसी के होकर रहे गए हैं। इन पंपों से निकाला जाने वाला पानी बर्बाद भी खूब होता है और जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाता है। लोगों ने हैंडपंपों को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग प्रशासन से की है।


सरकारी हैंडपंप पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नहीं कर सकता। इसके लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वह अपने क्षेत्र के हैंडपंप को अतिक्रमण से मुक्त कराएं। इसकी रिपोर्ट भी दे। हर हाल में हैंडपंप से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिन लोगों ने सबमर्सिबल लगाए हैं उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कौर,डीएम जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed