फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Half the population was seen voting behind the veil

Jalaun News: घूंघट की ओट से वोट की चोट करती नजर आई आधी आबादी

Tue, 21 May 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 21 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Half the population was seen voting behind the veil
उरई। मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए जनपद की आधी आबादी भी काफी सजग दिखाईं पड़ी। सुबह से ही मतदान केंद्रो महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। मतदान केंद्रों पर घूंघट की ओट में पहुंची महिलाओं के साथ बुर्के में मौजूद महिलाओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद की तीन विधानसभाओं कालपी ,माधौगढ़ व उरई में आधी आबादी ने सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। इन सभी महिलाओं के बीच अपने क्षेत्र के विकास का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

कालपी क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में सुबह से बुर्कानशीं वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंचती रही। पोलिंग बूथों पर महिलाओं की संख्या दस बजे तक अधिक रही। महिलाओं ने पहले मतदान किया उसके बाद अपने घर का काम किया। गर्मी और धूप से बचने के लिए भी मुस्लिम क्षेत्र में महिलाओं ने सुबह के वक्त वोट की ताकत दिखाई। इसके बाद पुरुष की संख्या में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

कोंच के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने घर के कामकाज निपटाकर सीधे पोलिंग बूथों की ओर रूख किया तो महिलाओं की खासी भीड मतदान केंद्रों पर देखने को मिली। वहीं कोंच कस्बे की महिलाओं ने भी घूंघट की ओट में रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। माधौगढ की सभी पोलिंग बूथों पर महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। जालौन में भी महिलाओं ने सुबह से ही मतदान केंद्र पर जाकर वोट के अधिकार का प्रयोग किया। पोलिंग बूथों पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत अच्छा रहा अधिकतर महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई की बजरिया, तिलकनगर, गणेशगंज, तुफैलपुरवा, जालौन नगर में तकिया, मस्जिद के पास, कालपी जुल्हैटी, नया मोहल्ला, रामचबूतरा, कदौरा में मुस्लिम महिलाओं की भीड़ पुरुष से अधिक दिखी। शबाना, रोशनी, सबा, जुनैदा, करिश्मा, मुन्नी ने बताया कि महंगाई और अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed