फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   gst ke faide bataye

शिविर में व्यापारियों को जीएसटी के फायदे गिनाए

Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
gst ke faide bataye
जालौन। वाणिज्य कर विभाग की ओर से ज्वालागंज स्थित पुरानी गल्ला मंडी में कैंप लगाकर दुकानदारों को जीएसटी में पंजीकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन

नगर के ज्वालागंज स्थित पुरानी गल्ला मंडी में कैंप लगाकर व्यापारियों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त व्यापार कर अजय कुमार ने जीएसटी पंजीयन कराने के फायदे गिनाए। कहा कि 1.5 करोड़ वार्षिक कारोबार सीमा तक के छोटे एवं मझोले व्यापारियों के लिए समाधान योजना है। पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपये की व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना लागू है, जिसके लिए कोई प्रीमियम नहीं लिया जाता है। शून्य खरीद बिक्री के संबंधित रिटर्न एसएमएस के माध्यम से दाखिल करने की सुविधा है। इसलिए व्यापारी जीएसटी में पंजीकरण कराकर इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान व्यापारी जैद सिद्दीकी ने जीएसटी पंजीकरण कराया। इस मौके पर राजीव कुमार तिवारी, अविनाश मिश्रा एडवोकेट, आशुतोष श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, व्यापारी रामजी अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, राजू चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed