फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Groom ran away from mandap after not getting plot in dowry

Jalaun News: दहेज में प्लाट न मिलने पर मंडप से भागा दूल्हा

Wed, 10 May 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 10 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Groom ran away from mandap after not getting plot in dowry
महेवा। दहेज में प्लाट न मिलने पर दूल्हा शादी के मंडप से भाग निकला और किसी के घर में जाकर बैठ गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दूल्हे को पकड़कर न्यामतपुर चौकी ले गई। इसके बाद समझौता हुआ और पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मलथुआ गांव निवासी युवक की शादी कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के बिझैरा गांव निवासी युवती से तय हुई थी। दोनों की 08 मई को शादी थी। लड़की का पिता न होने की वजह से उसके नाना और मामा शादी करवा रहे थे। लड़की पक्ष शादी के लिए न्यामतपुर पहुंच गया। शादी समारोह एक गेस्ट हाउस से था। रात को मलथुआ निवासी दूल्हा भी बारात लेकर पहुंचा। रात में टीका और बरात चढ़त की सभी रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन

चढ़ावे के बाद दूल्हे ने न्यामतपुर में प्लाट की रजिस्ट्री के कागजात मांगे तो दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। विवाद होने पर दूल्हा मौका लगते ही गेस्ट हाउस से निकल गया। किसी तरह पुलिस दूल्हे को लेकर गेस्ट हाउस पहुंची। चौकी इंचार्ज न्यामतपुर अशोक कुमार सिंह यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद था, समझा बुझाकर शादी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed