{"_id":"5da616178ebc3e93a33444e6","slug":"grab-the-wanted-also-deal-with-deliberations-orai-news-knp519947339","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछितों की धरपकड़ करें, विवेचनाएं भी निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांछितों की धरपकड़ करें, विवेचनाएं भी निपटाएं
विज्ञापन
कोतवाली के बंदी गृह का निरीक्षण कर निकलते एसपी
- फोटो : ORAI
कोंच। जिन मामलों में चार्जशीट न्यायालय में जा चुकी है और उनके वांछितों की गिरफ्तारी के लिए 82-83 की कार्रवाई कर प्रयास तेज किए जाएं। यह बात कोंच कोतवाली परिसर में एसपी डॉ. सतीश कुमार ने सर्किल के कोंच, नदीगांव, एट और कैलिया थानेदारों से कही।
कोंच में लंबित सबसे ज्यादा 120 विवेचनाओं पर कहा कि इसमें आधी तो बिजली बिजली विभाग की हैं जो दो दिन पहले ही लिखाई गई हैं, शेष विवेचनाओं की संख्या को कोतवाली के लिहाज से लगभग सामान्य बताया। अन्य थानों को भी उन्होंने विवेचनाएं शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारियों और थानेदारों को आदेशित किया कि सिपाहियों को बीट का महत्व समझाएं और बीट बुकें कंप्लीट करने के लिए कहें।
उन्होंने कोतवाली के बंदीगृह, मुंशियाना आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ शीशराम सिंह, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी, थानेदार ब्रजेश यादव, सुरेंद्र सिंह, राजीवकांत, लालजी, कमलनारायण सिंह, राकेश शुक्ला, मुन्नालाल श्रोत्रिय, प्रभुदयाल, रमेशचंद्र तिवारी, नदीगांव थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, कैलिया थाना प्रभारी केदारसिंह, राकेशकुमार, राजेंद्रकुमार आदि रहे।