फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Govindpuri-Bhimsen railway track will be doubled

गोविंदपुरी-भीमसेन रेलवे ट्रैक का होगा दोहरीकरण

Sun, 01 Dec 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Govindpuri-Bhimsen railway track will be doubled
उरई स्टेशन के पास कोहरे के चलते धीमी चलती ट्रेन - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। झांसी कानपुर सेक्शन के गोविंदपुरी-भीमसेन पर दोहरीकरण के काम के चलते रेलवे प्रशासन ने झांसी कानपुर रूट की कई गाड़ियों को आंशिक रुप से 3 दिसंबर से 14 जनवरी 2020 तक निरस्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोहरीकरण के चलते झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल 1123-24, गोरखपुर से पनवेल 15065-66, लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली 11079-11080, गोरखपुर से पुणे 15029-30, पुणे से लखनऊ 12103-04, लोकमान्य तिलक से सुल्तानपुर 12143-44, लोकमान्य तिलक से प्रतापगढ़ 12173-74, इंदौर से कामाख्या 19305-06, लोकमान्य से लखनऊ 12107-08, गोरखपुर से मुंबई 12597-98, बलसाड़ से कानपुर 12943-44, गोरखपुर से लोकमान्य 15063-64, गोरखपुर से बांद्रा 15067-68, इंदौर पटना 19313-14, झांसी लखनऊ 51813-51814 के अप डाउन फेरे में निरस्त करने की घोषणा की है। इसमें पैसेंजर, इंटरसिटी, छपरा मेल जैसे डेली ट्रेनें भी शामिल है।
विज्ञापन

दिखा कोहरे का असर, कई ट्रेनें लेट
उरई (जालौन)। नवंबर के आखिरी दिन शनिवार को कोहरे का असर रेल संचालन पर भी देखने को मिला। इसके चलते कई ट्रेनें लेट हुई। झांसी से लखनऊ जाने वाली 51813 करीब 4.20 मिनट देरी से आई। लखनऊ मुंबई स्पेशल नंबर 09014 करीब सात घंटे देरी से आई। इंटरसिटी करीब एक घंटे, गोरखपुर से लोकमान्य जाने वाली ट्रेन नंबर 12541 दो घंटे, गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली 15024 चार घंटे देरी से आई। इसके यात्रियों को खासी परेशानी हुई। जैसे ही भीड़ आई तो यात्रियों में ट्रेन में चढ़ने को लेकर अफरातफरी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed