फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Government failed to resolve issues raised in the House: Mansingh Yadav

सदन में उठाए मुद्दे सरकार ने नहीं किए हल : मानसिंह यादव

Fri, 09 Oct 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Government failed to resolve issues raised in the House: Mansingh Yadav
फोटो - 30 वार्ता करते मान सिंह यादव। संवाद
उरई। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने गुरुवार को प्रयागराज-झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अपने छह वर्ष के कार्यकाल के मुद्दे और पार्टी की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने सदन में उठाए गए मुद्दे हल नहीं किए।
विज्ञापन


जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. यादव ने बताया कि 23 अक्तूबर को होने वाले चुनाव में 10 जिले शामिल हैं। सपा ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों, पुरानी पेंशन, शिक्षामित्रों, प्रश्नपत्र लीक, अनुदेशकों और ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याएं सदन में उठाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इनके समाधान को लेकर गंभीर नहीं रही। भाजपा प्रत्याशी के भाई पर डमी प्रत्याशी खड़ा कराने के आरोपों को उन्होंने चुनावी साजिश बताया। बताया कि सपा सरकार बनने पर संविदा पर भर्ती के स्थान पर नियमित भर्ती की जाएगी। वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय और सेवा पुस्तिका मिलेगी। पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। 1.76 लाख शिक्षामित्रों को समान कार्य-समान वेतन दिलाने का प्रयास होगा। अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन लॉ भी लागू करने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, श्रीराम पाल, पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed