{"_id":"6047c14f8ebc3ee6526ff986","slug":"goods-crossed-from-five-houses-in-rura-mallu-orai-news-knp6166428124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुरा मल्लू में पांच घरों से माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुरा मल्लू में पांच घरों से माल पार
विज्ञापन
जालौन। क्षेत्र के ग्राम ग्राम रुरा मल्लू में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में पांच घरों में ताले तोड़ डाले। एक लाख 75 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ताला तोड़ने के बावजूद मौका न मिलने पर एक घर में वे चोरी नहीं कर सके।
ग्राम रूरा मल्लू में सोमवार को मध्य रात के बाद चोरों ने एक साथ पांच घरों में चोरियों को अंजाम दिया। सीढ़ी लगाकर घरों में घुसे चोरों ने एक के बाद एक कर घरों को निशाना बनाया। मजे की बात है कि इस दौरान परिवार के लोग घर में सोते रहे और बेखौफ चोर नगदी व जेवर पर हाथ साथ करते रहे। घर में घुसे चोरों ने अलमारी व बक्से के ताला तोड़कर घर में रखी नकदी व सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
गांव के दिलीप कुमार के घर से 50 हजार रुपये नकद सहित छह तोला सोना व 800 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी किए। कमलेश निरंजन के घर से 60 हजार रुपये नकद सहित सोने की छह अंगूठी, चार चूड़ी, हार, मंगलसूत्र, जंजीर व चांदी की पायल चोरी किए। मगन गोस्वामी के घर में बक्से में रखे 25 हजार रुपये सहित तीन सिक्के चांदी, हाफ पेटी, तोड़िया व सोने की बेसर व दो रत्ती का सोने का टुकड़ा चोरी किया।
विज्ञापन
रामकिशोर शरण के मकान से 40 हजार रुपये चोरी चोरी हुए हैं। अवधेश गोस्वामी के घर में चोरों ने घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया और ताला भी तोड़ दिया लेकिन मौका न मिलने की वजह से वह कुछ ले नहीं जा सके। मंगलवार की सुबह जब कमलेश निरंजन की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामियों ने चोरी की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई बलराम शर्मा ने चोरी के संबंध में जानकारी ली और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।
उधर, संवाद न्यूज एजेंसी कालपी के अनुसार, नगर के मोहल्ला रामचबूतरा में मध्य रात को चोरी के इरादे से एक घर में घुसे युवक को आहट मिलने पर जागे घरवालों ने पकड़ लिया व पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रामचबूतरा मोहल्ला निवासी सूर्यांश पुरवार ने बताया कि 8 मार्च कि रात में परिवार समेत घर में सो रहा था। रात करीब 12 बजे आरोपी युवक अरसद निवासी मोहल्ला रामचबूतरा थाना कालपी घर के भीतर घुस कर सामान उठाने लगा। इसी दौरान घरवालों की नींद खुल गई। घर में चोरी कर रहे युवक को पारिवारिकजनों ने मौके पर ही पकड़ लिया व पुलिस को सूचना दी। टरननगंज पुलिस चौकी इंचार्ज कमल प्रताप सिंह ने बताया कि पकडे़ गए युवक के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेज दिया गया है।