Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Good earnings in a short time through green pea cultivation

Jalaun News: हरी मटर की खेती से कम समय में अच्छी कमाई

Fri, 06 Nov 2026 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Good earnings in a short time through green pea cultivation
उरई। जिले में रबी सीजन की प्रमुख फसल हरी मटर की खेती को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी समीर ने किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हरी मटर कम समय में तैयार होने वाली लाभकारी फसल है। इसकी फसल 60 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि हरी मटर की खेती के लिए ठंडी और शुष्क जलवायु उपयुक्त होती है। इसकी बोआई के लिए दोमट और मटियार दोमट मिट्टी अच्छी रहती है। अगेती फसल की बोआई सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्तूबर तक और सामान्य फसल की बोआई अक्तूबर के मध्य से नवंबर के मध्य तक की जा सकती है। प्रति एकड़ 35 से 40 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है। बोआई से पहले बीजों को फफूंदनाशक और राइजोबियम कल्चर से उपचारित करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने किसानों को अर्केल, काशी नंदिनी, पंत मटर-3, पंत मटर-15, आजाद मटर-3, बरुण और बोनविले जैसी उन्नत किस्मों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि मटर की फसल से फलियां प्राप्त करने के बाद बचा पौधा पशुओं के लिए पौष्टिक चारे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी जड़ें मिट्टी में नाइट्रोजन स्थिर करने में भी सहायक होती हैं, जिससे खेत की उर्वरता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed