फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Godhan was worshiped in every house with the wish of wealth and grain.

Jalaun News: धन-धान्य की कामना के साथ घर-घर पूजे गए गोधन

Tue, 14 Nov 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 14 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Godhan was worshiped in every house with the wish of wealth and grain.
उरई। जिले भर में गोवर्धन पूजा का पर्व पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घरों के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन




बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र का प्रमुख त्योहार गोवर्द्धन पूजा अर्थात गोधन पूजा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। किसान परिवारों में इस पूजा का खास महत्व है। गोवर्धन नाथ को वस्तुत: प्रकृति का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। लोगों ने घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन की प्रतिकृति बनाकर परिवार के सभी लोगों ने एक साथ बैठ कर पूजा की।
विज्ञापन


अन्नकूट की पूजा कर समृद्धि मांगी

कोंच। कोंच और ग्रामीण इलाकों में बड़े ही श्रद्घाभाव और परंपरागत उत्साह के साथ गोधन पूजा संपन्न हुई। घरों के आंगन में गोबर के गोधन पसारे गए और उन्हें अच्छी प्रकार से सुसज्जित किया गया। इसके बाद घर के मुखिया ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिल कर विधि विधान के साथ उनका पूजन किया। परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर गिर्राजजी महाराज की प्रदक्षिणा की और उनसे प्रार्थना की कि उनके घरों में सदा सुख शांति रहे और अन्न के भंडार भरे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed