फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   God did Srivigrhon Jal Vihar

भगवान के श्रीविग्रहों ने किया जल विहार

Sat, 26 Sep 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sat, 26 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
God did Srivigrhon Jal Vihar
धनुताल में शुक्रवार को जल विहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर के तमाम मंदिरों के गर्भगृह छोड़ भगवान के श्रीविग्रहों ने धनुताल मैदान में जलावतरण किया और धनुताल के पवित्र जल में विहार किया। कई विमानों ने किनारे पर ही पूजा आरती कराने के बाद जल विहार किया।
विज्ञापन


जबकि नृसिंह भगवान, रामलला सरकार और सैरा के रामजानकी महाराज ने तालाब में परिक्रमा लगाईं। भगवान नृसिंह जी महाराज के सेवादार हरी सोनी आदि तालाब में विहार कराने में सहयोग कर रहे थे। भगवान के श्रीविग्रहों के जल विहार का यह मनोरम दृश्य देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन


इस दृश्य की एक झलक पाने के लिए भारी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे। आकर्षक विमान में आसीन होकर सभी श्रीविग्रह धनुताल मैदान पहुंचे। भगवान रामलला सरकार का विमान गाजे बाजे के साथ धनुताल पहुंचा। इस दौरान पुजारी गोविंद दास ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच आरती पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद असित मिश्रा, संतोष दुबे, हरीश याज्ञिक आदि ने विमान का जलावतरण कराया और खीरे का प्रसाद श्रद्घालुओं की ओर उछाला गया। प्रसाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। श्रीधर्मादा रक्षिणी सभा की ओर से संचालित मंदिर कल्याणराय महाराज और बल्दाऊ जी महाराज के विमान भी धूम धड़ाके से पहुंचे।

विमान के साथ धर्मादा अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेश अग्रवाल के अलावा राममोहन तीत विलासी, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पटेल नगर के राधाकृष्ण महाराज, गोखलेनगर के संतविहारी महाराज, गुदरिया महाराज के रामजानकी जी, शैलेष सोनी, संजय सिंघाल आदि मौजूद रहे।


चंदकुआं पावर हाउस के द्वारिकाधीश महाराज, कंजरबाबा के रामजानकी महाराज, राठौर समाज द्वारा संचालित अवधविहारी लाल जी महाराज मंदिर के विमान गाजे बाजे के साथ पहुंचे, इसके बाद जलविहार किया। इस दौरान कन्हैयालाल राठौर, महेंद्र राठौर, राममोहन राठौर, अंकुश आदि ने भगवान के श्रीविग्रह का जलावतरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed