फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Give correct and necessary information to the surveillance team

सर्विलांस टीम को दें सही और जरूरी जानकारी

Sun, 05 Jul 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Give correct and necessary information to the surveillance team
जालौन एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला। - फोटो : ORAI
जालौन। कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने एवं मृत्यु की दर को कम करने में सर्विलांस टीम की बड़ी भूमिका है। समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचाने व इलाज से रोगी की जान बचाई जा सकती है। इसलिए सर्विलांस टीम को जरूरी और सही जानकारी देने की अपील एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के लोगों से की है।
विज्ञापन

एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि कोरोना मरीजों की पहचान करना और समय पर उन्हें चिकित्सा मुहैया कराकर उनकी जान बचाई जा सकती है। कोरोना संक्रमितों की पहचान एवं मृत्यु दर को कम करने के लिए कोरोना सर्विलांस टीम बनाई गई हैं। जो घर-घर जाकर जरूरी जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही खांसी, जुकाम, बुखार, गले में दर्द आदि से पीड़ित रोगियों की पहचान कर उनका नाम पता नोट करेंगी। ताकि उन्हें इलाज मुहैया कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए हर स्तर पर सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है। यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के नियम का पालन करें। इसके साथ ही सर्विलांस टीम का खुलकर सहयोग करें। अगर किसी भी व्यक्ति को बुखार, सिर दर्द, सूखी खांसी या कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण हो तो उसे छुपाएं नहीं बल्कि टीम को उसके बारे में खुलकर बताएं। लक्षण छुपाना इसका समाधान नहीं है। समुचित निगरानी व जांच से ही हम कोरोना की हर संभावना को खत्म कर सकते हैं और इस महामारी पर विजय पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed